{"_id":"6a3d75a84b4d07adfb0223a6","slug":"a-bolero-carrying-pilgrims-returning-from-khatu-shyam-crashed-into-a-trolley-after-breaking-through-the-road-divider-rewari-news-c-198-1-rew1010-240807-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो डिवाइडर तोड़ते हुए ट्रॉले से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो डिवाइडर तोड़ते हुए ट्रॉले से टकराई
Fri, 26 Jun 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हुए हादसे के बाद मौके पर इकट्ठा भीड़ ओर क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निखरी फ्लाईओवर के पास वीरवार की दोपहर खाटू श्याम धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे लेन में ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में बोलेरो में सवार महिला समेत कुल आठ श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हो गए।
राजस्थान नंबर की बोलेरो जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। वाहन में खाटू श्याम धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु सवार थे। जब बोलेरो निखरी फ्लाईओवर के समीप पहुंची तो अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। इसके बाद बोलेरो डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे एक ट्रॉले से टकरा गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। सभी घायलों को अस्पताल से कुछ समय बाद ही छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने वाहन में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने पर सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायल भिवाड़ी के रहने वाले थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।
वर्जन
निखरी फ्लाईओवर के पास बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे में वाहन सवार लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वाहन सवार किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं, फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।-विपिन कुमार, जांच अधिकारी

हाईवे पर हुए हादसे के बाद मौके पर इकट्ठा भीड़ ओर क्षतिग्रस्त गाड़ी- फोटो : 1