सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth dies in road accident; FIR registered against unidentified driver.

Rewari News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर एफआईआर दर्ज

Fri, 26 Jun 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 26 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident; FIR registered against unidentified driver.
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट धारूहेड़ा सेक्टर-1 में विपुल गार्डन सोसाइटी के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक सूरज मौर्य (25) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के दौलतपुर का निवासी था। वह धारूहेड़ा स्थित एक ऑटो कंपनी में काम करता था और नीलगिरी कॉलोनी में किराये के कमरे में रहता था।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सूरज के ताऊ के पुत्र अरविंद मौर्य ने बताया कि 23 जून की रात 9 बजे के सूरज मौर्य अपने मित्र बीरेंद्र गुप्ता के साथ मोटरसाइकिल पर घूमने के लिए निकले थे। देर रात तक वह नहीं लौटे। उनके साथ रहने परिचितों ने सूचना दी कि विपुल गार्डन के पास हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सूरज को एम्बुलेंस से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भेजा जा चुका था। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सूरज को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान 24 जून को सूरज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से सूरज की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


धारूहेड़ा थाना पुलिस के अनुसार डायल-112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed