सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tributes paid to those who lost their lives in the Lucknow fire incident.

Rewari News: लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 26 Jun 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 26 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to those who lost their lives in the Lucknow fire incident.
धारूहेड़ा। शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी धारूहेड़ा ने लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक भवन में लगी भीषण आग की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। कमेटी ने हादसे में जान गंवाने वाले 15 लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और झुलसे लोगों के स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र और सचिव राकेश सैनी ने कहा कि यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आती हैं।
विज्ञापन

कमेटी ने सवाल उठाया कि जिस भवन को आवासीय उपयोग के लिए बनाया गया था, उसमें पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बिना कोचिंग सेंटर और कार्यालय कैसे संचालित किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी पूछा कि वर्ष 2016 में भवन को गिराने के आदेश जारी होने के बावजूद संबंधित विभागों ने कार्रवाई क्यों नहीं की। कमेटी ने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, घायलों के समुचित उपचार तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed