सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Operational period of special trains extended; passengers to get relief.

Rewari News: विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी, यात्रियों को मिलेगी राहत

Fri, 26 Jun 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 26 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Operational period of special trains extended; passengers to get relief.
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के​ लिए यात्रियों की लगी भीड़। संवाद - फोटो : 1
रेवाड़ी। अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से रेवाड़ी जंक्शन से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार विभिन्न राज्यों को जोड़ने वाली इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन जुलाई, अगस्त और सितंबर तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 7 जुलाई से 29 जुलाई तक बढ़ाया गया है। इसी प्रकार हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल का संचालन जुलाई के अंतिम सप्ताह तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने इस ट्रेन के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर समय में आंशिक परिवर्तन भी किया है ताकि संचालन को अधिक सुगम बनाया जा सके। रेलवे का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों, त्योहारों और बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

रेवाड़ी जंक्शन उत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, यहां से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, बिहार और उत्तराखंड की ओर बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed