सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A company employee was duped of Rs 59 lakh on the pretext of getting him property, FIR against 12 people.

Rewari News: प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा देकर कंपनी कर्मी से 59 लाख की ठगी, 12 पर एफआईआर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
A company employee was duped of Rs 59 lakh on the pretext of getting him property, FIR against 12 people.
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में एक कंपनी कर्मी से प्रॉपर्टी में निवेश करवाने का झांसा देकर 59 लाख रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर कई बैंकों से लोन दिलवाकर निवेश कराया था। कसौला थाना पुलिस ने नौ बैंकों के अधिकारियों व एक महिला समेत 12 के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
Trending Videos

रेवाड़ी निवासी डीके ने बताया कि वह बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। 19 अक्तूबर 2024 को कंपनी के एक साथी के माध्यम से उसकी मुलाकात गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक सोसायटी में रहने वाले राकेश और अनिल से हुई। राकेश ने खुद को रियल एस्टेट कारोबारी बताते हुए उसे प्रॉपर्टी में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने धारूहेड़ा की एक कंपनी के जरिए लोन लेकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराकर बदले में प्लॉट की रजिस्ट्री कराने की बात कही जिसे उसने ठुकरा दिया। इसके बाद आरोपी ने दस्तावेज लेकर 20 लाख रुपये का लोन कराने के लिए आठ बैंकों में आवेदन किया। 30 अक्तूबर से 5 नवंबर 2024 के बीच आरोपियों ने आठ बैंकों से उसके नाम पर कुल 59,19,513 रुपये का लोन ले लिया।

ईएमआई भरने का दिया भरोसा
जब पीड़ित को इस बारे में पता चला और उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने खुद ही ईएमआई भरने का भरोसा दिया। इस दौरान राकेश ने सिक्योरिटी के नाम पर उसके चेक भी अपने पास रख लिए। आरोप है कि इन्हीं चेकों का दुरुपयोग कर 30 अक्तूबर से 7 नवंबर के बीच उसके खाते से 59 लाख रुपये निकाल लिए गए।

जमीन भी निकली विवादित
पीड़ित ने बताया कि 14 नवंबर को आरोपियों ने 750 वर्गगज में से 400 वर्गगज जमीन उसके नाम कर दी और बाकी जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। बाद में जांच करने पर पता चला कि उक्त जमीन पर पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा है। राकेश ने शुरुआत में 13 किस्तें जमा करवाईं लेकिन बाद में फ्लैट बेचकर फरार हो गया।

बाउंस हुए चेक
12 दिसंबर 2025 को राकेश ने लोन चुकाने के लिए फरवरी 2026 तारीख के 35 लाख और 33.99 लाख के दो चेक दिए लेकिन बैंक में लगाने पर दोनों चेक बाउंस हो गए। पीड़ित का आरोप है कि राकेश इससे पहले भी करीब 30 लोगों के साथ इसी तरह की ठगी कर चुका है। इस मामले में कसौला थाना पुलिस ने राकेश, अनिल और ममता के अलावा बैंक कके अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed