{"_id":"6a7c0c670a3a6ba03e0415d8","slug":"accident-on-delhi-jaipur-highway-collision-between-a-trailer-truck-and-tractor-near-nikhri-flyover-in-rewari-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा: रेवाड़ी में निखरी फ्लाइओवर के पास ट्रॉला-ट्रैक्टर की टक्कर, दुर्घटना में सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा: रेवाड़ी में निखरी फ्लाइओवर के पास ट्रॉला-ट्रैक्टर की टक्कर, दुर्घटना में सात घायल
Wed, 12 Aug 2026 11:32 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:32 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर से आए श्रमिक फिलहाल कापड़ीवास के पास रह रहे थे। बुधवार सुबह वे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर फ्लाइओवर पर काम करने के लिए बावल की ओर जा रहे थे। महेंद्रगढ़ निवासी राजू ट्रैक्टर चला रहा था।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निखरी फ्लाइओवर के पास बुधवार सुबह ट्रॉले ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार श्रमिक सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। ट्रैक्टर चालक राजू और महिला बबीता की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायलों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। गंभीर घायलों को डॉक्टरों ने निगरानी में रखा, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने ट्रॉले और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
फ्लाइओवर पर काम के लिए जा रहे थे श्रमिक
जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर से आए श्रमिक फिलहाल कापड़ीवास के पास रह रहे थे। बुधवार सुबह वे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर फ्लाइओवर पर काम करने के लिए बावल की ओर जा रहे थे। महेंद्रगढ़ निवासी राजू ट्रैक्टर चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शी रामपाल ने बताया कि निखरी फ्लाइओवर के पास पीछे से तेज गति से आए ट्रॉले ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों पलट गए। ट्रॉली में रखे औजार भी श्रमिकों पर गिर गए। राजू ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दब गया, जबकि औजार लगने से बबीता के सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
घायलों में रामपाल (30), विशाल, राजज, काजल और दीपा भी शामिल हैं। थाना प्रभारी कबूल सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह हादसे की सूचना मिली थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ यातायात व्यवस्था सुचारू कराई गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।