{"_id":"6a7b72d5db572742210e9456","slug":"two-people-including-a-retired-captain-killed-in-attacks-by-cattle-roaming-animals-pose-a-threat-on-the-roads-rewari-news-c-198-1-rew1001-243443-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गोवंश के हमलों से रिटायर्ड कैप्टन समेत 2 की मौत, सड़कों पर घूम रहे पशुओं से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गोवंश के हमलों से रिटायर्ड कैप्टन समेत 2 की मौत, सड़कों पर घूम रहे पशुओं से खतरा
Wed, 12 Aug 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
जगराम यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। सड़क पर घूम रहे गोवंशों के हमले की दो घटनाओं में सेक्टर-4 निवासी रिटायर्ड कैप्टन जगराम यादव (50) समेत दो लोगों की मौत हो गई। जगराम के साथ यह घटना पांच अगस्त को हुई और उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, माता चौक में गाय के हमले में प्रताप सिंह यादव (75) घायल हो गए जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया।
जगराम यादव की पत्नी नारायणी देवी ने बताया कि उनके पति 5 अगस्त की शाम स्कूटी से सब्जी लेकर लौट रहे थे। वह धक्का बस्ती के पास पहुंचे थे की अचानक सामने दो गोवंश दौड़ते हुए आए और स्कूटी को टक्कर मार दिया। इससे उनके पति गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां सोमवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि जगराम यादव स्कूटी से मुख्य सड़क पर पहुंचते हैं। इसी दौरान सामने से दो गोवंश तेजी से आते हैं और उनकी स्कूटी को टक्कर मार देते हैं।
विज्ञापन
जगराम यादव भारोत्तोलन के खिलाड़ी थे। खेल कोटे से वह सेना में भर्ती हुए थे और सिकंदराबाद से कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में उनके दो बेटे थे। एक बेटे की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। दूसरा बेटे भी सेना से सेवानिवृत्त हैं और रेवाड़ी में अलग रहते हैं।
दूसरी मंगलवार की सुबह माता चौक के पास हुई। गाय के हमले से बुजुर्ग दुकानदार माता चौक निवासी प्रताप सिंह यादव (75) घायल हो गए।वह सुबह सैर के लिए जा रहे थे। आसपास के लोगों ने हमले से बचाकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रताप सिंह नगर पार्षद निहाल सिंह के चचेरे भाई थे।
प्रताप सिंह के दो बेटे और 3 बेटियां हैं। बेटियां शादीशुदा है, जबकि बेटे अविवाहित हैं। एक बेटा मानसिक रूप से बीमार है और पत्नी डायबिटिक है, जिनका एम्स में इलाज चल रहा है।
वर्जन
सड़कों से पशुओं को पकड़ कर गोशालाओं में भेजने की रणनीति तैयार की जाएगी। चेयरपर्सन और पार्षदों के साथ मिलकर जल्द बातचीत की जाएगी।-अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद