फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Young man's body found in hotel room; companion had already checked out and left.

Rewari News: होटल के कमरे में मिला युवक का शव, साथी चेकआउट कर पहले ही निकला

Wed, 12 Aug 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 12 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found in hotel room; companion had already checked out and left.
होटल में जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम। संवाद
बावल (रेवाड़ी)। स्थानीय होटल ग्रीन ओर्थ के एक कमरे में मंगलवार को राजस्थान के खैरथल जिले के सराय कलां निवासी जसबीर (36) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह साथी के होटल से चले जाने के बाद कमरे की जांच करने पर जसबीर का शव मिला।
विज्ञापन

जसबीर अपने ही गांव के रहने वाले संदीप के साथ सोमवार शाम ग्रीन होटल पहुंचे थे। दोनों ने होटल का कमरा नंबर 101 बुक कराया था। रात में दोनों कमरे में ठहरे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे संदीप होटल से चला गया। इसके बाद होटल कर्मचारियों ने चेकआउट के लिए रूम का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो जसबीर फर्श पर पड़ा शव मिला। टेबल पर खाना पड़ा था।
विज्ञापन

होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बावल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं मृतक के साथ होटल में ठहरे युवक की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों युवक होटल में कब पहुंचे, कमरे से कौन बाहर निकला और उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी आया था या नहीं। मृतक के जीजा मगन की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मौत स्वाभाविक है या किसी अन्य कारण से हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस होटल के पंजीकरण रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी जुटा रही है। साथी युवक के मिलने के बाद मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

इंटरव्यू देने के लिए आए
होटल में कमरा लेते समय जसबीर और संदीप ने बताया था कि वे कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए आए हैं। आज उनका इंटरव्यू नहीं हुआ, कल सुबह इंटरव्यू देंगे। कमरा लेने के बाद दोनों ने होटल में लंच और डिनर किया। इसके पैसे भी साथ ही दे दिए।

वर्जन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस मृतक के साथी की तलाश में जुटी हुई है। अभी जांच चल रही है।-फूल कुमार, थाना प्रभारी, बावल थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed