फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three pairs of trains to remain cancelled; routes of several others diverted.

Rewari News: तीन जोड़ी ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई के मार्ग बदले

Wed, 12 Aug 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 12 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Three pairs of trains to remain cancelled; routes of several others diverted.
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर कुंड, खोरी और पाली स्टेशनों के बीच पैच डबलिंग कार्य के चलते इस माह और सितंबर में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे ने तीन जोड़ी ट्रेनें रद्द की हैं जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। इसका असर रेवाड़ी, नारनौल, भिवानी, नीमकाथाना और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों पर पड़ेगा।
विज्ञापन

जयपुर-भिवानी और भिवानी-जयपुर को 12 अगस्त से 24 सितंबर तक रद्द किया गया है। वहीं रेवाड़ी-फुलेरा, फुलेरा-रेवाड़ी और फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेनें 29 अगस्त से 24 सितंबर तक रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों का संचालन 27 दिनों तक प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

रेवाड़ी-रींगस और रींगस-रेवाड़ी ट्रेनें 29 अगस्त से 20 सितंबर तक निर्धारित आठ-आठ दिनों में रद्द रहेंगी। ट्रेन संख्या 19622 का खोरी स्टेशन पर 29 अगस्त से 24 सितंबर तक 27 यात्राओं के दौरान ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई ट्रेनों के बदले जाएंगे मार्ग : रेवाड़ी-मदार जंक्शन ट्रेन 29 से 31 अगस्त तथा 1 से 24 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। दिल्ली-रेवाड़ी और रेवाड़ी-दिल्ली ट्रेनों का भी निर्धारित दिनों में मार्ग बदला जाएगा। इन्हें अलवर-जयपुर होकर चलाया जाएगा।
दुर्ग-टनकपुर, गोड्डा-दौराई, दिल्ली-जैसलमेर, चंडीगढ़-बांद्रा एक्सप्रेस और दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा एक्सप्रेस के मार्ग में भी निर्धारित दिनों में परिवर्तन किया जाएगा। ये ट्रेनें रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के बजाय रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर चलेंगी।

------------
शताब्दी और चेतक का संचालन रहेगा जारी

रेलवे के अनुसार दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर शताब्दी और उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला चेतक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित क्षेत्र से संबंधित होने के बावजूद जारी रहेगा। इन ट्रेनों को प्रभावित क्षेत्र में बिना ठहराव के चलाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed