सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused who opened fire on dairy operator arrested

Rewari News: डेयरी संचालक पर फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Accused who opened fire on dairy operator arrested
विज्ञापन
धारूहेड़ा। पुलिस ने गांव पातुहेड़ा निवासी नीरज खटाना को अवैध देसी कट्टे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी 9 अप्रैल को एक डेयरी संचालक पर जानलेवा हमला करने की वारदात में भी मुख्य रूप से शामिल था।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार सीआईए धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर राजस्थान के शाहजहांपुर की ओर से पैदल रेवाड़ी की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव खंडोडा के पास नाकाबंदी कर नीरज खटाना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य संगीन वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने 9 अप्रैल को सुबह 6 बजे बावल सेक्टर-3 स्थित एक डेयरी पर साथियों के साथ मिलकर डेयरी संचालक आसलवास निवासी सतबीर पर जान से मारने की नियत से दो फायर किए थे।
डेयरी संचालक ने समय रहते नीचे झुककर अपनी जान बचाई थी जिसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। डेयरी संचालक सतबीर की पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते करीब एक सप्ताह पहले सतबीर ने नीरज व अन्य के साथ मारपीट की थी जिससे दोनों की सतबीर से रंजिश और बढ़ गई थी।
पुलिस ने इस संबंध में थाना कसौला में पहले से ही हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा ने बताया कि आरोपी को थाना कसौला में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में भी शामिल तफ्तीश (अनुसंधान) किया जाएगा।
रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य साथियों के ठिकानों और अवैध हथियार के स्रोत के बारे में पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed