सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers raised their voice to declare Masani Barrage as a wetland.

Rewari News: मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने के लिए ग्रामीणों ने उठाई आवाज

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised their voice to declare Masani Barrage as a wetland.
विज्ञापन
धारूहेड़ा। मसानी बैराज में बढ़ते प्रदूषण और जलभराव की समस्या को लेकर गांव खलियावास में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम सेवानिवृत्त वन अधिकारी कमल सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, जल उपचार और मसानी बैराज को वेटलैंड (आर्द्रभूमि) घोषित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
Trending Videos

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खलियावास के सरपंच राजकुमार सहित पंचों और ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम पंचायत की ओर से कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत किया गया। इस दौरान पंचायत और ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि मसानी बैराज में जमा प्रदूषित पानी अब केवल एक गांव की समस्या नहीं रह गई है बल्कि आसपास के कई गांवों के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि इस समस्या का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि प्रदूषण के कारण क्षेत्र में जन्म लेने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है जिससे विकलांगता, सुनने-बोलने में अक्षमता और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
कार्यक्रम में खलियावास के सरपंच राजकुमार, मसानी के सरपंच संजय यादव, डूंगरवास के सरपंच नवल सिंह, जीतपुरा से मास्टर विजय सिंह, रामपाल, हनिश शर्मा, वैभव यादव, धर्मवीर आदि लोग मौजूद रहे।
------------
हस्ताक्षर कर आवाज को मजबूत बनाएं
वक्ताओं ने कहा कि सभी गांवों के लोग एकजुट होकर समस्या का समाधान निकालने के लिए आगे आएं। सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ें और हस्ताक्षर कर आवाज को मजबूत बनाएं। ग्रामवासियों ने कहा कि वे आंदोलन में तन, मन और धन से सहयोग देने के लिए तैयार हैं। अगला कार्यक्रम 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे गांव खरकड़ा और दोपहर 12 बजे गांव डूंगरवास में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed