सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pump operator dies of heart attack in Delhi

Rewari News: दिल का दौरा पड़ने से पंप ऑपरेटर की दिल्ली में मौत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pump operator dies of heart attack in Delhi
विज्ञापन
रेवाड़ी। पिवरा की ढाणी निवासी नरेंद्र कुमार (47) की दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। आठ अप्रैल को नरेंद्र कुमार ने मॉडल टाउन थाने में अपने ही परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ धमकी देने और अन्य आरोपों को लेकर शिकायत दी थी।
Trending Videos

शिकायत के अगले ही दिन नरेंद्र एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली गए जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह जल आपूर्ति विभाग में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंप ऑपरेटर पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित बताए जा रहे हैं। हालांकि परिजन इस मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। इसी कारण शव को रेवाड़ी लाकर पोस्टमार्टम कराया गया जो पुलिस की मौजूदगी में पूरा हुआ।
पोस्टमार्टम के दौरान नागरिक अस्पताल में दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। किसी भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीम तैनात रही।माडल टाउन थाना के प्रभारी रतनलाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article