{"_id":"69d93f3cb434f8ea3c0fe5b5","slug":"three-tenders-issued-for-cleaning-drains-rs-8675-lakh-will-be-spent-rewari-news-c-198-1-rew1001-236520-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नालों की सफाई के लिए तीन टेंडर जारी, 86.75 लाख होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नालों की सफाई के लिए तीन टेंडर जारी, 86.75 लाख होंगे खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद की तरफ से मानसून से पहले नालों की सफाई के लिए एक साथ तीन टेंडर जारी किए गए हैं। करीब 86.75 लाख रुपये खर्च होंगे। इन कार्यों के माध्यम से विभिन्न प्रमुख सड़कों और बाजार क्षेत्रों में जमा गाद को हटाने के साथ-साथ क्षतिग्रस्त नालों को ठीक किया जाएगा। टेंडर भरने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल है।
पहला टेंडर सर्कुलर रोड के दोनों ओर स्थित नालों की सफाई से संबंधित है। इसके लिए नगर परिषद ने 36.89 लाख की लागत निर्धारित की है। सर्कुलर रोड शहर के प्रमुख मार्गों में से एक है जहां जलभराव की समस्या अक्सर सामने आती रही है। ऐसे में इस कार्य के पूरा होने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है।
दूसरा टेंडर दिल्ली रोड, नारनौल रोड, कालका रोड, तुर्कियावास रोड सहित अन्य बाहरी नालों (आउटर नाला) की सफाई के लिए जारी किया गया है। कुल लागत 30.98 लाख निर्धारित की गई है। ये सड़कें शहर के बाहरी हिस्सों को जोड़ने वाले मुख्य क्षेत्र हैं जहां बरसात के दौरान पानी निकासी की समस्या गंभीर रूप ले लेती है।
बता दें कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण क्षेत्र में कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। इसी स्थिति को देखते हुए अब टेंडर जारी कर सफाई और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने की तैयारी की है।
-- -- -- -- -- -- --
मुख्य बाजार के नालों की भी होगी सफाई
तीसरा टेंडर मुख्य बाजार क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जिसमें मेन बाजार ड्रेन, नाई वाली चौक से ऑटो मार्केट ड्रेन और बावल रोड से नया बाजार ड्रेन तक के नालों की सफाई का कार्य शामिल है। इस कार्य की अनुमानित लागत 18.88 लाख रखी गई है। मुख्य बाजार क्षेत्र में रोजाना भारी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है, ऐसे में नालों की सफाई काफी जरूरी है। बारिश के दिनों में यहां का क्षेत्र तालाब में तब्दील हो जाता है। इससे काफी दिनों तक पानी जमा रहता है।
-- -- -- -- -- -- --
सेक्टर-4 और 19 में सीवरेज रखरखाव के लिए टेंडर जारी
सेक्टर-4 क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था को ठीक बनाए रखने के लिए टेंडर जारी किया गया है। 1.99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-19 में भी सीवरेज व्यवस्था के वार्षिक रखरखाव के लिए टेंडर जारी किया गया है। करीब 1.99 लाख रुपये खर्च होंगे। टेंडर के तहत मैनहोल और सीवर लाइन की मरम्मत के दौरान एक मैनहोल से दूसरे मैनहोल तक अस्थायी रूप से सीवरेज पंपिंग का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही इस कार्य से जुड़े अन्य आवश्यक काम भी किए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -
नालों की सफाई पर हर वर्ष लाखों हो रहे खर्च
हर साल नालों की सफाई पर नगर परिषद की तरफ से लाखों रुपये खर्च किए गए लेकिन स्थिति हमेशा बदहाल ही रही। पिछले वर्ष 61 लाख रुपये की राशि 20 से अधिक नालों की सफाई के लिए टेंडर लगे थे। नगर परिषद अधिकार क्षेत्र में स्थित दिल्ली रोड, नारनौल रोड, झज्जर रोड, कालका रोड, गढ़ी बोलनी रोड, मॉडल टाउन, अपना बाजार से माता चौक से होटल मिनी महल, अग्रसेन चौक से भाड़ावस गेट और अभय सिंह चौक से राजेश पायलट चौक तक नाले की सफाई शामिल थी। वहीं, हनुमान मंदिर बड़ा तालाब से अग्रसेन चौक की ओर आंबेडकर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, झज्जर चौक, रेलवे चौक, नाई वाली चौक होते हुए मुख्य सर्कुलर रोड, झज्जर चौक, रेलवे चौक, नाई वाली चौक तक नाले की सफाई हुई थी। 2024 में मुख्य सर्कुलर रोड, दिल्ली रोड, अग्रसर चौक से भाड़ावास गेट और पंजाबी पोटरी नाले की सफाई के लिए 36.79 लाख रुपये का टेंडर लगाया था।
-- -- -- -- -
वर्जन
नालों की सफाई के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नालों की सफाई का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
अंकित, एक्सईएन, नगर परिषद रेवाड़ी।
Trending Videos