{"_id":"6a2ef0913b3d8dc62509916b","slug":"adopt-cloth-bags-give-up-single-use-plastic-nidhi-gautam-rewari-news-c-198-1-rew1001-240211-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े का थैला अपनाएं, सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ें : निधि गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े का थैला अपनाएं, सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ें : निधि गौतम
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते लोग। स्रोत : संस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से रेस्ट हाउस में पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ने और कपड़े का थैला इस्तेमाल में लाने की अपील की गई।
डॉ. आरबी यादव ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के उपयोग को न्यूनतम करने और 4 आर फॉर्मूला को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल तब तक करनी चाहिए, जब तक वह वृक्ष का रूप न ले ले।
मुख्य अतिथि अनीता कालरा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत घर से ही होती है। उन्होंने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए दैनिक जीवन में पर्यावरण हितैषी आदतें अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्षा विनीता पीपल ने प्लास्टिक कचरे को कम करने, जल संरक्षण और पौधरोपण को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियानों में सामाजिक संगठनों एवं आमजन के साथ मिलकर कार्य करेगी।
सीए निधि गौतम ने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग करने के बाद उसे इधर-उधर न फेंकने तथा बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाई जा सकती है।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सुनीता यादव ने किया, जबकि भूमिका प्रियंका अग्रवाल ने रखी। इस दौरान विद्यार्थियों ने लघु नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किसान यशपाल खोला और प्रियंका यादव को सम्मानित किया गया।