फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Amidst a land dispute over the Ambedkar statue

Rewari News: आंबेडकर प्रतिमा के लिए जमीन विवाद में

Sun, 26 Jul 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 26 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Amidst a land dispute over the Ambedkar statue
रेवाड़ी। नया गांव दौलतपुर में आंबेडकर प्रतिमा निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन का मामला विवादों में घिर गया है। वार्ड-13 की पार्षद संतोष जांगिड़ ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पार्षद ने शिकायत में बताया कि 16 जुलाई को गांव निवासी एक व्यक्ति दस्तावेज लेकर हस्ताक्षर करवाने पहुंचे थे। इसमें खसरा नंबर 295 की जमीन आंबेडकर भवन के लिए देने की बात लिखी थी। हस्ताक्षर करने के बाद उन्होंने दस्तावेज की फोटो भी ले ली थी। आरोप है कि बाद में इसमें खसरा नंबर 295 के साथ 244/1 जोड़ दिया गया। उन्होंने इसे धोखाधड़ी बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। दूसरे पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed