फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   An exhibition based on the ideas of Shivdas Ghosh was held at Rezang La Park.

Rewari News: रेजांगला पार्क में शिवदास घोष के विचारों पर आधारित प्रदर्शनी लगी

Mon, 03 Aug 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 03 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
An exhibition based on the ideas of Shivdas Ghosh was held at Rezang La Park.
रेजांगला पार्क में लगी शिवदास घोष के विचारों पर आधारित प्रदर्शनी और बुक स्टॉल। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। स्वतंत्रता सेनानी एवं एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के संस्थापक महामंत्री शिवदास घोष के विचारों पर आधारित कथन प्रदर्शनी और उनके द्वारा रचित पुस्तकों व प्रगतिशील साहित्य की बुक स्टॉल रविवार को शहर के रेजांगला पार्क में लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ पार्टी के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नागरिकों, छात्रों, युवाओं और महिलाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। लोगों ने पार्टी की इस पहल की सराहना करते हुए शिवदास घोष के विचारों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

एसयूसीआई के जिला सचिव शेर सिंह मीरपुर ने बताया कि पार्टी के संस्थापक महामंत्री शिवदास घोष की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके विचारों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि शिवदास घोष ने 24 अप्रैल 1948 को पूंजीवाद विरोधी समाजवादी क्रांति के उद्देश्य से भारत में एसयूसीआई पार्टी की स्थापना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी स्थापना के बाद से ही महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर जन आंदोलनों का आयोजन करती आ रही है।

जिला सचिव ने बताया कि शिवदास घोष की पुण्यतिथि पर 8 अगस्त को झज्जर में राज्य स्तरीय स्मृति सभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में जिला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य रामकुमार, करतार सिंह, अजय एडवोकेट, अनिल कुमार, हरिओम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed