{"_id":"6a6f8ff654d719ebc80abb04","slug":"one-lane-reserved-for-kanwariyas-security-arrangements-made-rewari-news-c-198-1-rew1001-242943-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कांवड़ियों के लिए एक लेन सुरक्षित, सुरक्षा के प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कांवड़ियों के लिए एक लेन सुरक्षित, सुरक्षा के प्रबंध
Mon, 03 Aug 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां की हैं। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। कांवरियों के लिए सड़क की एक लेन आरक्षित की गई है।
उन्होंने कांवड़ियों से अपील की है कि वे सड़क के बाएं तरफ निर्धारित कांवड़ लेन का ही प्रयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं। डीजे की आवाज मानकों के अनुसार रखें। उसकी ऊंचाई वाहन की बॉडी से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यात्रा के दौरान तलवार, फरसा, गंडासा, हॉकी या किसी अन्य हथियार को साथ रखना प्रतिबंधित रहेगा। शराब और नशीले पदार्थों के सेवन पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। बिना साइलेंसर या मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कांवड़ शिविर संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि शिविर लगाने से पहले पुलिस से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। शिविर मुख्य सड़क से पर्याप्त दूरी पर लगाए जाएं और वाहनों की पार्किंग के लिए अलग स्थान निर्धारित किया जाए। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और पर्याप्त स्वयंसेवकों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
कांवड़ यात्रा मार्गों पर धीमी गति से वाहन चलाएं, अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें और पुलिस द्वारा जारी रूट डायवर्जन का पालन करें। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था का पर्व है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक डायल-112 या नजदीकी पुलिस अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।