फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government must answer regarding farmers, sanitation workers, and delays at AIIMS: Rao Narendra Singh

किसानों, सफाईकर्मियों और एम्स में देरी पर सरकार को देना होगा जवाब : राव नरेंद्र सिंह

Mon, 03 Aug 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 03 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Government must answer regarding farmers, sanitation workers, and delays at AIIMS: Rao Narendra Singh
बैठक में चर्चा करते कांग्रेस के पदाधिकारी। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते हर वर्ग के लोग परेशान हैं। सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। प्रदेश के किसान परेशान हैं। एम्स परियोजना पूरी नहीं हुई। इन तीनों मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा। वह रविवार को रेवाड़ी में कांग्रेस की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने रविवार को ग्रामीण जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने रेवाड़ी, कोसली और बावल विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। नगर निकायों की बदहाल व्यवस्था का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस कर्मचारियों के न्यायोचित अधिकारों को लेकर मजबूती से खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में एम्स परियोजना को समय पर पूरा न कर पाना सरकार की प्रशासनिक विफलता है। जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लंबे समय से इंतजार कराया जा रहा है। भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि रेवाड़ी और दक्षिण हरियाणा की जनता को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं आखिर कब मिलेंगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश के मुद्दों को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाएं और कांग्रेस की जनहितकारी सोच और संघर्ष को जनता के बीच मजबूती से रखें।
बैठक में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व विधायक चिरंजीव राव, जिला रेवाड़ी ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष छावड़ी, जिला शहरी के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कांग्रेस जनता की आवाज बन करती है संघर्ष : संजय
कांग्रेस के हरियाणा मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि हर परिस्थिति में जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर भाजपा सरकार पूरी तरह संवेदनहीन साबित हुई है। कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का माध्यम बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed