फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions to party workers to be active at the booth level.

Rewari News: कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होने के निर्देश

Mon, 03 Aug 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 03 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Instructions to party workers to be active at the booth level.
कोसली। कांग्रेस के जिला कार्यालय में रविवार को कोसली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश यादव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी और शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति तय करना रहा। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया। पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने कहा कि रेवाड़ी जिले में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर मेहनत करनी होगी। बैठक में मनोज जाटूसाना, हेमंत लुखी, दीवान सिंह चौहान, डॉ. पवन यादव, विनय कमल, दिलभर सरपंच, राजबीर कंवाली, विजय बुड़ौली सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed