{"_id":"6a1c7af61fc6e450bf02f97f","slug":"awareness-was-created-on-the-importance-and-purpose-of-tobacco-prohibition-day-rewari-news-c-198-1-rew1001-239385-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तंबाकू निषेध दिवस के महत्व व उद्देश्य पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तंबाकू निषेध दिवस के महत्व व उद्देश्य पर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 31 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विद्यार्थियों और कर्मचारियों को जागरूक किया गया। साथ ही तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि तंबाकू का सेवन खतरनाक है। यदि हम अपने युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर दें तो हम एक स्वस्थ और शक्ति सम्पन्न राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। विद्यालय परिवार का दायित्व है कि वह बच्चों को नशे से दूर रखकर उन्हें देश का सशक्त नागरिक बनाएं।
नोडल अधिकारी मनोज वशिष्ठ ने कहा कि आज का युवा कल का भविष्य है। तंबाकू सेवन से न केवल कैंसर व हृदय रोग जैसी घातक बीमारियाँ होती हैं, बल्कि देश की उत्पादकता भी घटती है।
विज्ञापन
इसलिए जरूरी है कि हम युवजन को इस कुरीति से बचाकर राष्ट्र को शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं। शपथ का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवनभर इसे निभाना है। इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापक जितेन्द्र दखोरा, राजेश यादव, विकास, भूपेंद्र व अशोक बेरवाल उपस्थित रहे।

Trending Videos