{"_id":"6a1c7a47ceb9f17d14033151","slug":"three-trains-will-run-regularly-from-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-239415-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तीन ट्रेनें आज से नियमित चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तीन ट्रेनें आज से नियमित चलेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 31 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जयपुर-भिवाड़ी, जयपुर-फुलेरा पैसेंजर और रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन नियमित करने से होगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर-भिवानी, रेवाड़ी-रींगस और फुलेरा-रेवाड़ी के बीच संचालित तीन विशेष ट्रेनों को अब नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का नियमित संचालन 1 जून से शुरू होगा। इसके साथ ही यात्रियों को किराए में भी राहत मिलेगी क्योंकि अब इन ट्रेनों में स्पेशल ट्रेन की बजाय सामान्य पैसेंजर ट्रेन का किराया लागू होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल को अब नियमित रूप से जयपुर-भिवानी फास्ट पैसेंजर के रूप में संचालित किया जाएगा।
यह ट्रेन प्रतिदिन जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी और दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर भिवानी पहुंचेगी। वापसी में भिवानी से शाम 4 बजकर 25 मिनट पर रवाना होकर रात 11 बजकर 25 मिनट पर बजे जयपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
फुलेरा-जयपुर पैसेंजर का विस्तार रेवाड़ी तक किया गया है। फुलेरा-रेवाड़ी प्रतिदिन सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर फुलेरा से रवाना होकर दोपहर 2 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी, जबकि रेवाड़ी-फुलेरा दोपहर 3 बजे रवाना होकर रात 9 बजकर 20 मिनट पर फुलेरा पहुंचेगी।
वहीं रेवाड़ी-रींगस स्पेशल का भी नियमित संचालन किया जाएगा। रेवाड़ी-रींगस द्वि-साप्ताहिक रेल सेवा 6 जून से प्रत्येक शनिवार और रविवार को सुबह 11 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर रींगस पहुंचेगी। वापसी में रींगस-रेवाड़ी दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर चलकर शाम 6 बजकर 20 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी।

Trending Videos