सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   High mast light installation work in final stages, Bhadawas flyover to be illuminated soon

Rewari News: हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य अंतिम चरण में, जल्द रोशन होगा भाड़ावास फ्लाईओवर

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 31 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
High mast light installation work in final stages, Bhadawas flyover to be illuminated soon
भाड़ावास ओवरबिज्र के पास लगा पोल। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के प्रमुख मार्ग रेवाड़ी-शाहजहांपुर रोड (एसएच-15) पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग नंबर 61-ए के ओवरब्रिज और अंडरपास क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। आठ हाई मास्ट लाइट पोल स्थापित किए जा चुके हैं और अधिकांश में लाइटें लगा दी गई हैं। जल्द ही फ्लाईओवर रोशन होगाष

करीब 58.26 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे इस कार्य के पूरा होने के बाद रात क्षेत्र में रोशनी रहेगी जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को हत मिलेगी। अंडरपास में लाइटें चालू हो चुकी हैं। भाड़ावास फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद से ही स्थानीय लोग यहां बेहतर प्रकाश व्यवस्था की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाईओवर और अंडरपास पर रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से सर्दियों और बरसात के मौसम में दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता था। अब हाई मास्ट लाइट लगने के बाद पूरे क्षेत्र में रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी और सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

यह रेलवे क्रॉसिंग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर रेलवे लाइन पर स्थित है और शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक मानी जाती है। ओवरब्रिज से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं।
इसके अलावा अनाज मंडी के निकट होने के कारण यहां भारी वाहनों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के बीच संपर्क का यह प्रमुख मार्ग है, जो करीब 35 गांवों तथा चार कॉलोनियों को रेवाड़ी शहर से जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग पर यातायात का दबाव दिन-रात बना रहता है।
परशुराम कॉलोनी निवासी सुनील व जितेश ने बताया कि रात के समय अंधेरा होने के कारण कई बार पशु अचानक ओवरब्रिज पर आ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को उन्हें देखने में कठिनाई होती हैं। कई छोटे-बड़े हादसे भी इसी कारण सामने आए। अंधेरे में सड़क के मोड़, डिवाइडर और अन्य हिस्से भी स्पष्ट दिखाई नहीं देते थे। हाई मास्ट लाइट शुरू होने के बाद इन समस्याओं में काफी हद तक कमी आने की उम्मीद है।
जितेंद्र यादव ने बताया कि फ्लाईओवर के निर्माण के बाद भी प्रकाश व्यवस्था का काम अधूरा रह गया था। लंबे समय से लोग यहां रोशनी की व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे। अब अधिकांश लाइटें लग चुकी हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
------------
बिजली लाइन से जोड़ने का कार्य पूरा

नव-निवार्चित नगर पार्षद देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुल के नीचे स्थित स्ट्रीट लाइटों को मुख्य बिजली लाइन से जोड़ने का कार्य पूरा कर लिया गया है। क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया गया है। अब सभी लाइटें नियमित रूप से संचालित होंगी।



15 जून 2025 को हुआ था फ्लाईओवर का उद्घाटन

लंबे इंतजार के बाद भाड़ावास फ्लाईओवर का उद्घाटन 15 जून 2025 को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया था। फ्लाईओवर बनाने पर करीब 37. 23 करोड़ रुपये की लागत आई है। हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम लिमिटेड (एचएसआरडीसी) की ओर से दिसंबर 2021 में काम शुरू किया गया था। कार्य काफी लेट खत्म हुआ था।

-

वर्जन
भाड़ावास फ्लाईओवर पर लाइट का कार्य शुरू हो चुका है। लाइट लगाने का कार्य पूरा होने के बाद आने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। - संजय, एसडीओ, एचएसआरडीसी।

भाड़ावास ओवरबिज्र के पास लगा पोल। संवाद

भाड़ावास ओवरबिज्र के पास लगा पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed