सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Meritorious students were honored

Rewari News: मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 31 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored
विज्ञापन
कुंड। गांव गोठड़ा टप्पा डहीना में द राइट डायरेक्शन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, सेना भर्ती एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित गांव के युवाओं को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि एसआई विक्रम सिंह ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्यों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं से नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य देवेंद्र सिंह, अजय, जोगेंद्र, आर्यन, नसीब, अर्जुन, आत्माराम और आशुतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed