सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   B.Com student accused of cyber fraud gets bail

Rewari News: साइबर ठगी के आरोपी बीकॉम के छात्र को मिली जमानत

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 20 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
B.Com student accused of cyber fraud gets bail
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विकास गुप्ता की अदालत ने आरोपी को नियमित जमानत दे दी है। आरोपी आयुष साहू मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गेरतगंज का रहने वाला है।
Trending Videos


शिकायतकर्ता हर्ष भार्गव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसे टेलीग्राम के माध्यम से होटल रिव्यू और निवेश के नाम पर कमाई का झांसा दिया गया। आरोपियों ने टास्क पूरा कराने और अकाउंट अनफ्रीज कराने के बहाने करीब 4.92 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी की तरफ से अदालत में कहा गया कि उसे झूठा फंसाया गया है। बचाव पक्ष ने बताया कि आरोपी बीकॉम का छात्र है और उसका नाम सीधे एफआईआर में दर्ज नहीं है। वह 24 फरवरी से न्यायिक हिरासत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राज्य पक्ष ने कहा कि आरोपी ने अपना बैंक खाता सह आरोपी को 10 हजार रुपये में बेचा था जिसमें ठगी की रकम जमा हुई। 19 मई को सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच पूरी होने, चालान पेश होने और आरोपी के खिलाफ अन्य कोई मामला दर्ज न होने के आधार पर नियमित जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed