सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jodhpur-Delhi Vande Bharat will now run with 20 coaches.

Rewari News: जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत अब 20 कोच के साथ दौड़ेगी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 20 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Jodhpur-Delhi Vande Bharat will now run with 20 coaches.
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस में कोच की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 8 की बजाय 20 डिब्बों के साथ चलेगी। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलेगी।
Trending Videos

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उद्घाटन स्पेशल ट्रेन जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22 मई को जोधपुर से दोपहर साढ़े 12 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जयपुर स्टेशन पर शाम 5 बजे पहुंचेगी और रात 10 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह विशेष ट्रेन मेडता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 2 एक्जीक्यूटिव चेयरकार, 16 वातानुकूलित चेयरकार और 2 ड्राइवर पावर कार सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। वहीं नियमित जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी 24 मई से 20 कोच के साथ संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed