सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bharatbhoomi is like the courtyard of our house, it is our duty to take care of it: Yogesh Tyagi

भारतभूमि हमारे घर के आंगन की तरह, इसका ध्यान रखना हमारा कर्तव्य: योगेश त्यागी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 24 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bharatbhoomi is like the courtyard of our house, it is our duty to take care of it: Yogesh Tyagi
हिन्दू सम्मेलन के दौरान एक मंच पर आए गणमान्य। स्रोत : संघ
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अरावली हाइट सोसाइटी में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में द्वारकाधीश सिटी सेक्टर, एवलोन रंगोली, आनंदम सोसाइटी, क्युबिक्स और निरंजन कॉलोनी से लगभग 1100 लोगों ने भाग लिया।
Trending Videos

सम्मेलन में समाज को एक सूत्र में बांधने, आपसी भेदभाव मिटाने और सनातन धर्म की महानता पर प्रकाश डाला गया। मुख्य वक्ता योगेश त्यागी ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि 1925 में केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा संघ की स्थापना एक कठिन कार्य था, लेकिन दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित की भावना से इसे संभव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण कर राष्ट्र को सशक्त बनाने का कार्य करता है। योगेश त्यागी ने कहा कि भारतभूमि हमारे घर के आंगन के समान है, जिसका संरक्षण और सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
डॉ. रूप सिंह ने भी अपने संबोधन में हिन्दू समाज की चेतना और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने परिवार के महत्व, माता-पिता व बुजुर्गों के सम्मान और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सनातन परंपरा और वीरता का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed