फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Budauli school students excel in folk dance, securing first place at the block level.

Rewari News: बुडौली स्कूल की छात्राओं ने लोकनृत्य में मारी बाजी, खंड स्तर पर रही प्रथम

Tue, 28 Jul 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Budauli school students excel in folk dance, securing first place at the block level.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खोल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल में आयोजित खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुडौली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की जूनियर वर्ग की छात्राओं ने लोकनृत्य (ग्रुप) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में नव्या, कोमल, सुमेधा, साक्षी, रिया, शिवानी, कुसुम और खुशी ने लोकनृत्य में बेहतरीन प्रस्तुति दी। वहीं लक्ष्या, कृतिका, मयंक, हर्ष और चिराग ने संगतकार की भूमिका निभाते हुए टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कड़े मुकाबले के बाद टीम ने खंड स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया और अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने पर विजेता छात्राओं का ग्रामवासियों, प्राचार्य और स्टाफ सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्टेज संचालन करते हुए गणित प्रवक्ता नाहर सिंह ने टीम की उपलब्धि की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार ने छात्राओं की मेहनत और प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्कृत अध्यापिका अनीता यादव के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत से यह सफलता मिली है। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने साबित किया है कि प्रतिभा को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed