{"_id":"6a67a661a67ce3834203f814","slug":"car-crashes-into-tree-company-employee-critically-injured-rewari-news-c-198-1-rew1001-242625-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पेड़ से टकराई कार, कंपनी कर्मचारी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पेड़ से टकराई कार, कंपनी कर्मचारी गंभीर
Tue, 28 Jul 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलमूंदी। नांगल मूंदी के पास सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
गांव गोठड़ा निवासी अनिल एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। सोमवार सुबह वह अपनी कार से गांव से कंपनी जाने के लिए निकले थे। जब वह बुड़ौली से आगे नांगल मूंदी स्थित सती मंदिर के पास पहुंचे, तभी अचानक सामने आए किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के पेड़ से टकराते ही तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और चालक अंदर फंस गया था। राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए घायल चालक को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी वाहन को बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।