फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CBSE Cluster Kho-Kho Competition Begins

Rewari News: सीबीएसई क्लस्टर खो-खो प्रतियोगिता शुरू

Sun, 26 Jul 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 26 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
CBSE Cluster Kho-Kho Competition Begins
सीबीएसई क्लस्टर खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि डीएसपी पवन कुमार। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। विवेकानंद स्कूल लाखनौर में रविवार को तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन सुधीर यादव की अध्यक्षता में शुरू किया गया। इसके तहत रविवार को सीबीएसई क्लस्टर खो-खो प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन करते हुए उनकी स्मृति में पौधरोपण किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को अपना परिचय दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पार्षद भूपेंद्र यादव, शिक्षाविद् एवं नेशनल अवॉर्डी डॉ. जयभगवान खालेटा, एडवोकेट वेदप्रकाश और नरेंद्र यादव कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने विद्यालय की कम समय में हासिल की गई उपलब्धियों की सराहना करते हुए अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर यादव के प्रयासों की प्रशंसा की।
भूपेंद्र यादव ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. जयभगवान खालेटा ने कहा कि इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के लिए गौरव की बात है।

प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अन्य व्यवस्थाएं विद्यालय परिसर में की गई हैं। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक मोहित यादव, प्रधानाचार्य ज्योति यादव, समन्वयक सौरभ वर्मा, रीना यादव, सीमा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed