सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congress workers staged a protest against inflation.

Rewari News: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 18 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congress workers staged a protest against inflation.
अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव साथ में कार्यकर्ता। स्रोत : प् - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महंगाई के खिलाफ पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की अगुवाई में हल्ला बोल प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव चौक स्थित न्यायालय परिसर के नजदीक एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर कैप्टन अजय सिंह यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार को लेकर कहा कि आज देश में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई, दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए। गैस सिलिंडर लगातार महंगे होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पेट्रोल और डीजल महंगे होते हैं तो उसका असर हर चीज पर पड़ता है और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है और केंद्र सरकार केवल जनता पर त्याग थोपने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को सलाह दे रहे हैं कि सोना मत खरीदो, यात्राएं मत करो, पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करो लेकिन खुद लगातार विदेशी दौरों पर हैं।
उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री ने रूस के साथ अपने संबंध खराब न किए होते और वहां से सस्ता तेल लेना जारी रखा होता तो आज देश की जनता को इस महंगाई का सामना नहीं करना पड़ता।
प्रदर्शन में रेवाड़ी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी, डॉ. एमएल रंगा, पूर्व अध्यक्ष हरीश सैनी, पूर्व चेयरमैन शकुंतला भांडोरिया, दीवान सिंह चौहान, नीलम भंगवाड़िया, जिला पार्षद विनोद गोला, रमेश ठेकेदार, महेंद्र छाबड़ा, मंजीत जैलदार, अंकुर पंडित सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-------------

देश के इतिहास में जब भी संकट आया, नेताओं ने खुद त्याग की मिसाल पेश की:
कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि देश के इतिहास में जब भी संकट आया, तब देश के नेताओं ने खुद त्याग की मिसाल पेश की। 1971 के युद्ध के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपना सोना देशहित में समर्पित कर दिया था। खाद्यान्न संकट के समय लाल बहादुर शास्त्री ने देशवासियों से सप्ताह में एक दिन उपवास रखने की अपील की थी और स्वयं भी उपवास रखा था। उस समय नेताओं में त्याग और राष्ट्रहित की भावना थी, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी खुद विदेशों में घूम रहे हैं और जनता को त्याग का उपदेश दे रहे हैं।

आज महंगाई ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है और आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।
-------

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी: अजय सिंह
कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के घर तक कुछ लोग लड़ाई-झगड़ा और चोरी की नीयत से पहुंच जाते हैं, यह बेहद गंभीर और चिंताजनक बात है। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो चुका है।
कैप्टन अजय सिंह यादव ने नीट परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि 22 लाख युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है, लेकिन प्रधानमंत्री विदेश दौरों में व्यस्त हैं और देश के शिक्षा मंत्री कोई जवाब देने को तैयार नहीं हैं।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed