सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   House listing work completed in 107 blocks so far

Rewari News: अबतक 107 ब्लॉकों में पूरा हुआ मकान सूचीकरण कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 18 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
House listing work completed in 107 blocks so far
मकान सूचीकरण का कार्य कर रहे प्रगणक। संवाद - फोटो : घंटाघर निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण को पहुंचे, सहायक अभियंता निर्माण। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जनगणना के पहले चरण में जिले के कुल 1952 ब्लॉकों में मकान सूचीकरण का कार्य किया जाना है। अब तक 107 ब्लॉकों में मकान की सूची बनाने का कार्य पूरा हुआ है। अन्य क्षेत्रों में यह कार्य अंतिम चरण में है।

धारूहेड़ा ब्लॉक में 54.2 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगणक सर्वे कर रहे हैं। कई जगह सुबह से शाम तक टीमें लोगों से संपर्क कर जानकारी एकत्रित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की संख्या, परिवार के सदस्यों की संख्या और अन्य जानकारियों को दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


सभी चार्ज अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में पहुंचकर मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारी प्रगणकों से संवाद कर सर्वे कार्य की जानकारी ले रहे हैं। कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की लगातार समीक्षा की जा रही है।
कई स्थानों पर अधिकारी स्वयं भी घरों तक पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

समस्याओं का करना पड़ रहा सामना
सर्वे कार्य में प्रगणकों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग घर पर नहीं मिलते है जिससे प्रगणकों को बार-बार उसी स्थान पर जाना पड़ रहा है। कुछ लोग जानकारी देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे सर्वे की गति प्रभावित हो रही है। कई बार प्रगणकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है लेकिन उन्हें पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है। कुछ क्षेत्रों में नौकरीपेशा लोग दिनभर घर से बाहर रहते हैं, जिसके कारण प्रगणकों को शाम या छुट्टी के दिन दोबारा जाना पड़ता है। कई मकानों पर ताले लगे मिलने से भी परेशानी बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार लोगों को जनगणना के महत्व की जानकारी नहीं होने के कारण भी सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

-
लोगों को किया जा रहा जागरूक
चार्ज अधिकारियों की ओर से फील्ड में पहुंचकर प्रगणकों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और मौके पर आवश्यक सहयोग भी दिया जा रहा है। कई स्थानों पर लोगों को जागरूक कर सहयोग करने की अपील की जा रही है। जनगणना से जुड़े आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली और अन्य सुविधाओं की योजनाएं तैयार करने में उपयोगी होते हैं। सही आंकड़ों के आधार पर ही विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों का आकलन किया जाता है। आने वाले दिनों में बाकी ब्लॉकों में भी कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed