फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Conveyed a message of national unity by organizing a Tiranga Yatra.

Rewari News: तिरंगा यात्रा निकाल कर दिया राष्ट्रीय एका का संदेश

Fri, 14 Aug 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 14 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Conveyed a message of national unity by organizing a Tiranga Yatra.
कार्यक्रम के दौरान एकजुट विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर किशन लाल पब्लिक कॉलेज में भारत विभाजन से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन किया गया। इसमें वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान लोगों की पीड़ा, विस्थापन, संघर्ष और मानवीय त्रासदी से अवगत कराया गया।वीडियो देखने के बाद विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने तिरंगा रैली निकाली।
विज्ञापन

हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। रैली के माध्यम से देश की एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। मंच संचालन डॉ. पारुल मित्तल ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने कहा कि विभाजन की त्रासदी हमें राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सीख देती है। विद्यार्थियों को इतिहास से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री महेंद्र सांभरिया, डॉ. पारुल मित्तल और श्रीमती शिक्षा के मार्गदर्शन में हुआ। गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रस्तोगी ने सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षक, एनएसएस स्वयंसेवक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान एकजुट विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : कॉलेज

कार्यक्रम के दौरान एकजुट विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed