{"_id":"6a1dd00d3fe7147b3c0e70ff","slug":"councillors-should-perform-their-duties-with-dedication-and-honesty-rao-inderjit-singh-rewari-news-c-198-1-rew1001-239468-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से दायित्व निभाएं पार्षद : राव इंद्रजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से दायित्व निभाएं पार्षद : राव इंद्रजीत सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पीपल और वार्ड पार्षदों के
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी में सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) व संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में नव निर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पीपल और पाषर्दों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राव ने कहा कि पार्षद कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपना दायित्व निभाएं।
एडीसी राहुल मोदी ने नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पीपल और वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने चेयरपर्सन विनीता पीपल और व वार्ड पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे पूरी कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से अपना दायित्व निभाएं।
रेवाड़ी को विकसित शहरों में शामिल करने के लिए सभी को मतभेद भूलकर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने होंगे। रेवाड़ी को सफाई के मामले में आगे ले जाने को लेकर योजना बनाकर कार्य करें। सभी के प्रयास से रेवाड़ी को विकसित शहर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर परिषद के सभी वार्डों में सम्मान रूप से विकास कार्य करवाए जाएं और शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य किए जाएं।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी को स्वच्छ और सुंदर शहर में शामिल करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। सभी वार्ड के पार्षद अपने-अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी भी पूरी तरह से संभालें। विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार व विधायक अनिल यादव ने भी नवनिर्वाचित चेयरपर्सन और वार्ड पार्षदों को बधाई दी।
नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पीपल ने विश्वास दिलाया कि वे नगर परिषद के सभी वार्डों के साथ मिलकर रेवाड़ी शहर को विकसित शहरों में शामिल करने के लिए कार्य करेंगी। रेवाड़ी को स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को लेकर भी निरतंरता से कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रेवाड़ी की स्वच्छता के मामले में रैंकिंग में सुधार करते हुए अव्वल स्थान तक लेकर जाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. वंदना पोपली, पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, प्रवीन शर्मा, हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान, सुनील मूसेपुर और जिला प्रशासन की तरफ से डीसी अभिषेक मीणा, एसडीएम सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
भाजपा के इन पार्षदों ने ली शपथ
वार्ड नंबर 2 से पूजा, वार्ड 4 से ओमप्रकाश, वार्ड 7 से चेतराम, वार्ड 11 से सुषमा यादव, वार्ड 12 से निखिल यादव, वार्ड 19 से निहाल सिंह, वार्ड 21 से संतोष यादव, वार्ड 22 से देवेंद्र कुमार शर्मा, वार्ड 23 से रीना गुप्ता, वार्ड 24 से नीरज कुमार, वार्ड 25 से सत्यनारायण तथा वार्ड 31 से प्रदीप भार्गव ने शपथ ली। निर्दलीय पार्षदों में वार्ड 1 से शिल्पी शर्मा, वार्ड 5 से पूनम, वार्ड 6 से गोपाल कृष्ण, वार्ड 8 से पूनम सतीजा, वार्ड 9 से सचिन, वार्ड 10 से पवन कुमार, वार्ड 13 से संतोष, वार्ड 14 से चंदन यादव, वार्ड 15 से रचना राव, वार्ड 16 से मुकेश वर्मा, वार्ड 17 से सुचित्रा, वार्ड 18 से रंजना भारद्वाज, वार्ड 20 से सुमन रानी, वार्ड 26 से इतेन्द्र पाल, वार्ड 27 से सुमन, वार्ड 28 से रमेश कुमार, वार्ड 29 से श्री भगवान, वार्ड 30 से पूनम और वार्ड 32 से मनीष कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में शपथ ली। इसके अलावा वार्ड नंबर 3 से प्रवीण कुमार ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में शपथ ली। 10 निर्दलीय पार्षदों ने जीत के बाद भाजपा को समर्थन दे दिया था।

Trending Videos