सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire breaks out in confectionery shop, goods worth Rs 6 lakh burnt to ashes

Rewari News: कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग, छह लाख का सामान जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in confectionery shop, goods worth Rs 6 lakh burnt to ashes
कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बावल। कस्बे में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रेलवे फाटक के पास स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लगने से काफी नुकसान हो गया। आग की घटना में दुकान में रखा करीब छह लाख रुपये का सामान, फ्रीज और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए।

दुकान संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि वह रविवार की रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह एक पड़ोसी का फोन आया कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान जल चुका था और आग धीरे-धीरे सुलग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन
Trending Videos

मुकेश कुमार का आरोप है कि किसी ने जानबूझकर दुकान पर डीजल डालकर आग लगाई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दुकान संचालक ने बताया कि इसी दुकान से उनके परिवार का पालन-पोषण होता है। आग से हुए भारी नुकसान के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग भी की है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed