{"_id":"6a1dcf6d8c8a4a499e08ed18","slug":"two-bike-riders-died-after-colliding-with-an-oil-tanker-rewari-news-c-198-1-rew1001-239460-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तेल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तेल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बावल। बावल रोड पर सोमवार की दोपहर गांव करनावास के समीप गलत साइड से आ तेज रफ्तार से तेल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया।
झज्जर जिले के गांव धरोली निवासी लोकेश और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव कमालपुर बहासू निवासी किशनपाल बावल में किराये के मकान में रहते थे। दोनों बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी फैक्टरी में नौकरी करते थे। सोमवार को दोनों किसी निजी कार्य से रेवाड़ी आए हुए थे। काम पूरा करने के बाद वे बाइक पर सवार होकर वापस बावल लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब दोनों युवक गांव करनावास के पास पहुंचे तो सामने से रांग साइड में आ रहे एक तेल टैंकर ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में किशनपाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल लोकेश को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुर्घटना के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बावल रोड पर अक्सर भारी वाहन नियमों की अनदेखी करते हुए रांग साइड से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।
लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने और रांग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में भी ऐसे दर्दनाक हादसे होते रहेंगे।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Trending Videos