{"_id":"6a1dcf56ae893e273702a37d","slug":"firing-on-hotel-owners-car-incident-captured-on-cctv-rewari-news-c-198-1-rew1001-239451-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: होटल संचालक की कार पर फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: होटल संचालक की कार पर फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में एक होटल संचालक की कार पर फायरिंग की गई। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होटल के संचालक दीपक यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात 10 बजे उनकी कार होटल के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर वह और होटल के कर्मचारी बाहर आए।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद के चलते कुछ लोग उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने अमन धामलावास समेत कुछ अन्य लोगों पर संदेह जताते हुए कहा कि पहले भी होटल गिराने और जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है।
विज्ञापन
होटल संचालक ने बताया कि इससे पहले भी होटल में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट की शिकायत थाना रामपुरा में दर्ज कराई गई थी। करीब चार-पांच माह पहले भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था।
-- -- -- -- -- -
वर्जन:
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। - संजय कुमार, थाना प्रभारी, रामपुरा

Trending Videos