सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   59 Lakh Fraud in Rewari: Company Employee Duped into Taking Out Loan Under Pretext of Securing Property

59 लाख की ठगी: प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर कंपनी कर्मी से लोन करवाकर रकम हड़पी, 12 लोगों के खिलाफ FIR

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 02 Apr 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित ने बताया कि 14 नवंबर को आरोपियों ने 750 वर्गगज में से 400 वर्गगज जमीन उसके नाम कर दी और बाकी जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। बाद में जांच करने पर पता चला कि उक्त जमीन पर पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा है।

59 Lakh Fraud in Rewari: Company Employee Duped into Taking Out Loan Under Pretext of Securing Property
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर में एक कंपनी कर्मी से 59 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर उसके नाम से विभिन्न बैंकों से लोन करवाकर रकम हड़प ली गई। शिकायत के आधार पर कसौला थाना पुलिस ने 9 बैंकों के अधिकारियों, एक महिला समेत 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Trending Videos


पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी निवासी डीके ने बताया कि वह बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। 19 अक्तूबर 2024 को कंपनी के एक साथी के माध्यम से उसकी मुलाकात गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक सोसायटी में रहने वाले राकेश और अनिल से हुई। राकेश ने खुद को रियल एस्टेट कारोबारी बताते हुए उसे प्रॉपर्टी में निवेश का झांसा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ बैंकों से कराया लोन
पीड़ित के अनुसार, पहले आरोपियों ने धारूहेड़ा की एक कंपनी के जरिए लोन लेकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराने और बदले में प्लॉट की रजिस्ट्री कराने की बात कही, जिसे उसने ठुकरा दिया। इसके बाद आरोपी उसके दस्तावेज लेकर 20 लाख रुपये का लोन कराने का झांसा देकर आठ बैंकों में आवेदन कर बैठे। 30 अक्तूबर से 5 नवंबर 2024 के बीच आरोपियों ने आठ बैंकों से उसके नाम पर कुल 59,19,513 रुपये का लोन ले लिया। 

ईएमआई भरने का दिया भरोसा
जब पीड़ित को इस बारे में पता चला और उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने खुद ही ईएमआई भरने का भरोसा दिया। इस दौरान राकेश ने सिक्योरिटी के नाम पर उसके चेक भी अपने पास रख लिए। आरोप है कि इन्हीं चेकों का दुरुपयोग कर 30 अक्तूबर से 7 नवंबर के बीच उसके खाते से 59 लाख रुपये निकाल लिए गए। 

जमीन भी निकली विवादित
पीड़ित ने बताया कि 14 नवंबर को आरोपियों ने 750 वर्गगज में से 400 वर्गगज जमीन उसके नाम कर दी और बाकी जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। बाद में जांच करने पर पता चला कि उक्त जमीन पर पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा है। राकेश ने शुरुआत में 13 किस्तें जमा करवाईं, लेकिन बाद में फ्लैट बेचकर फरार हो गया। 

बाउंस हुए चेक
12 दिसंबर 2025 को राकेश ने लोन चुकाने के लिए फरवरी 2026 तारीख के 35 लाख और 33,99,167 रुपये के दो चेक दिए, लेकिन बैंक में लगाने पर दोनों चेक बाउंस हो गए। पीड़ित का आरोप है कि राकेश इससे पहले भी करीब 30 लोगों के साथ इसी तरह की ठगी कर चुका है। इस मामले में कसौला थाना पुलिस ने राकेश, अनिल और ममता के अलावा बैंक के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed