{"_id":"6a7f6052f19700933e006f1b","slug":"dates-for-state-level-school-sports-competitions-changed-events-to-begin-on-the-18th-rewari-news-c-198-1-rew1001-243688-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं की तिथियां बदलीं, 18 से होंगे मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं की तिथियां बदलीं, 18 से होंगे मुकाबले
Sat, 15 Aug 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग ने 59वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन की तिथियों और स्थानों में संशोधन किया है। अब रेवाड़ी में 22 से 24 अगस्त तक अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में लड़के-लड़कियों की नेटबॉल और लड़कों की ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर से 2700 से अधिक खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है।
पहले रेवाड़ी को 16 से 18 सितंबर तक नेटबॉल और योगासन प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिली थी। अब संशोधित खेल कैलेंडर के अनुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 18 अगस्त से शुरू होकर 30 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं की शुरुआत 18 से 20 अगस्त तक पंचकूला में लड़कियों की अंडर-14, 17 और 19 ताइक्वांडो, अंडर-17 व 19 लड़कियों की क्रिकेट तथा तीनों आयु वर्ग में लड़के-लड़कियों की स्केटिंग प्रतियोगिताओं से होगी।
इसी अवधि में भिवानी में तीनों आयु वर्ग के लड़कों की मुक्केबाजी और लड़कियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी। पहली बार हांसी में अंडर-17 व 19 लड़कियों की वुशु प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 22 से 24 अगस्त तक चरखी दादरी में लड़कों की कबड्डी व कराटे तथा अंडर-17 व 19 लड़कों की वुशु प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में लड़कों की अंडर-14, 17 व 19 वॉलीबॉल के साथ लड़के-लड़कियों की साइकिलिंग और निशानेबाजी प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं नवंबर में अंबाला, पानीपत सहित अन्य जिलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
सहायक शिक्षा खेल अधिकारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि निदेशालय की ओर से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद रेवाड़ी में खिलाड़ियों के ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिले के खिलाड़ियों को भी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।