{"_id":"69dbde6df0646b6c7a08f659","slug":"discussion-regarding-the-ongoing-construction-and-beautification-of-the-garden-rewari-news-c-198-1-rew1001-236682-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: उद्यान में चल रहे निर्माण और सुंदरीकरण को लेकर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: उद्यान में चल रहे निर्माण और सुंदरीकरण को लेकर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सावरकर उद्यान में आयोजित बैठक में उपस्थित वीर सावरकर विचार मंच के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर के ब्रास मार्केट स्थित सावरकर उद्यान में रविवार को वीर सावरकर विचार मंच की बैठक आयोजित की गई। उद्यान में चल रहे निर्माण और सुंदरीकरण को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख उद्योगपति और समाजसेवी रिपुदमन गुप्ता ने की।
पदाधिकारियों ने सावरकर उद्यान के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और निरीक्षण भी किया। बैठक में पार्क को आकर्षक और जन उपयोगी बनाने के लिए सुझाव रखे गए। आगे की कार्ययोजना तैयार की गई।
मंच के संस्थापक श्रीनिवास शर्मा शास्त्री के मार्गदर्शन में चल रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य वीर सावरकर के जीवन, संघर्ष और बलिदान की गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में 28 मई को स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया, जिसके लिए विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं।
बैठक में सदस्यों ने उद्यान के सुंदरीकरण को लेकर सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पवन गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, मनीष गुप्ता, अमित वर्मा, जितेश, प्रदीप शर्मा, देशराज आर्य, नीरज गोयल, सुरेश आदि मौजूद रहे।
Trending Videos