सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   District level chess competition will be held in Dharuhera tomorrow

Rewari News: धारूहेड़ा में कल होगी जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 18 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
District level chess competition will be held in Dharuhera tomorrow
विज्ञापन
धारूहेड़ा। जिला शतरंज संघ की ओर से 14वीं जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 19 मई को धारूहेड़ा में आयोजित की जाएगी। इसमें जिलेभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर-7, अंडर-11 और अंडर-17 आयु वर्ग में होगी। इसका उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्य सुबह 8 बजे करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के अनुसार यह प्रतियोगिता केवल प्रतिभा प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके माध्यम से रेवाड़ी की टीम का चयन भी किया जाएगा। च
यनित खिलाड़ी आगामी 30वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-7 और अंडर-17 वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं अंबाला में आयोजित होंगी, जबकि अंडर-11 वर्ग की प्रतियोगिता पानीपत में आयोजित की जाएगी
विज्ञापन
Trending Videos

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला शतरंज संघ के सचिव गोविंद शर्मा द्वारा पदक पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
आयोजन समिति ने प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
संघ के अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अनुभवी निर्णायकों की नियुक्ति की गई है। प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा। साथ ही राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ेगा।
जिला शतरंज संघ ने सभी खिलाड़ियों से समय पर पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed