{"_id":"6a0a09d6f175dbb31506120b","slug":"tender-issued-for-new-consumer-court-building-to-cost-rs-338-crore-rewari-news-c-198-1-rew1001-238631-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 3.38 करोड़ से बनेगा कंज्यूमर कोर्ट का नया भवन, टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 3.38 करोड़ से बनेगा कंज्यूमर कोर्ट का नया भवन, टेंडर जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 18 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता आयोग रेवाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला उपभोक्ता आयोग (डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन) के नए भवन का निर्माण करने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस भवन के निर्माण पर करीब 3 करोड़ 38 लाख रुपये लागत आएगी। टेंडर जमा करवाने की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई है।
नया उपभोक्ता आयोग भवन जिला सचिवालय परिसर के पीछे पोस्ट ऑफिस के पास बनाया जाएगा। यह भवन दो मंजिला होगा और इसमें आधुनिक कार्यालय, सुनवाई कक्ष, रिकॉर्ड रूम, प्रतीक्षालय सहित कई जरूरी सुविधाएं होंगी।
वर्तमान में जिला बार एसोसिएशन परिसर में उपभोक्ता आयोग का कोट संचालित है। वर्तमान में कंज्यूमर कोर्ट में प्रतिदिन लगभग 70 से 80 मामलों की सुनवाई होती है।
विज्ञापन
उपभोक्ता आयोग भवन के कार्य में पहले कागजी प्रक्रिया और री-टेंडरिंग के कारण देरी हुई थी। अब उम्मीद है कि टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुसार तय समय सीमा में पूरा कराया जाएगा और वर्ष 2027 तक भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
-- -- -- -- -- -
चार बार बदला जा चुका है स्थान
पहले कंज्यूमर कोर्ट गढ़ी बोलनी रोड पर था। इसके बाद इसे सेशन कोर्ट की बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया। वर्ष 2013 में सेशन कोर्ट ने अपना भवन खाली करा लिया। तब जिला बार एसोसिएशन की ओर से इसे अपनी बिल्डिंग में जगह दी गई। अब फिर जगह बदलने की तैयारी है। चार बार जगह को बदला जा चुका है। हालांकि, कार्य बाधित ना हो, इसके लिए सेक्टर-1 स्थित अंत्योदय भवन में अस्थायी तौर पर इसे शिफ्ट किया जा सकता है। काफी समय से खस्ताहाल अंत्योदय भवन की मरम्मत का काम कराया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
जिला बार में साढ़े तीन हजार वकील पंजीकृत
वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी तिवारी ने बताया कि बार एसोसिएशन में वकीलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे बार रूम छोटा पड़ रहा है। जिला बार एसोसिएशन में करीब साढ़े 3 हजार वकील पंजीकृत हैं। भवन के निर्माण से उपभोक्ता मामलों की सुनवाई अधिक व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से हो सकेगी। साथ ही पक्षकारों और अधिवक्ताओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। लंबे समय से कंज्यूमर कोर्ट को नए भवन की तलाश थी।
-- -
क्या होता है कंज्यूमर कोर्ट
अधिवक्ता कैलाश चंद ने बताया कि कंज्यूमर कोर्ट यानी उपभोक्ता न्यायालय वह जगह है जहां ग्राहक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को खराब सामान, गलत सेवा, ज्यादा पैसे वसूले जाने या धोखाधड़ी जैसी समस्या होती है, तो वह कंज्यूमर कोर्ट में न्याय मांग सकता है। यह अदालत उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करती है। यहां मोबाइल, बिजली बिल, बैंक, बीमा, अस्पताल, ऑनलाइन खरीदारी और बिल्डर से जुड़े मामलों की सुनवाई होती है। कोर्ट दोषी कंपनी या दुकानदार को पैसा लौटाने, मुआवजा देने या सेवा सुधारने का आदेश दे सकता है। उपभोक्ता स्वयं भी यहां शिकायत दर्ज कर सकता है।
--
वर्जन:
जिला सचिवालय के पीछे पोस्ट ऑफिस के पास कंज्यूमर कोर्ट का नया भवन बनेगा। ये भवन दो मंजिला होगा। नया भवन बनने के बाद काफी सहूलियत हो जाएगी।-चिराग शर्मा, कोषाध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी।
नया उपभोक्ता आयोग भवन जिला सचिवालय परिसर के पीछे पोस्ट ऑफिस के पास बनाया जाएगा। यह भवन दो मंजिला होगा और इसमें आधुनिक कार्यालय, सुनवाई कक्ष, रिकॉर्ड रूम, प्रतीक्षालय सहित कई जरूरी सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में जिला बार एसोसिएशन परिसर में उपभोक्ता आयोग का कोट संचालित है। वर्तमान में कंज्यूमर कोर्ट में प्रतिदिन लगभग 70 से 80 मामलों की सुनवाई होती है।
Trending Videos