सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shortage of professors in government colleges removed, 11 Hindi professors appointed

Rewari News: राजकीय कॉलेजों में दूर हुई प्रोफेसरों की कमी, 11 हिंदी प्राध्यापक नियुक्त हुए

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 17 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shortage of professors in government colleges removed, 11 Hindi professors appointed
विज्ञापन
रेवाड़ी। नए शैक्षणिक सत्र से पहले जिले के राजकीय महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों की कमी दूर हो गई है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने हिंदी के सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति सूची जारी करने के साथ ही कॉलेज अलॉट कर दिए हैं।

प्रदेश के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में हिंदी के कुल 132 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है। सभी शिक्षकों को जल्द अपने-अपने कॉलेजों में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी जिले के सरकारी कॉलेजों को कुल 11 हिंदी सहायक प्रोफेसर मिले हैं। इनमें सबसे अधिक तीन प्राध्यापक राजकीय महाविद्यालय नाहड़ को मिले हैं। सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय रेवाड़ी और राजकीय कन्या महाविद्यालय बावल को दो-दो सहायक प्रोफेसर आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा, गुरावड़ा और बावल को एक-एक हिंदी प्राध्यापक मिले हैं। नई नियुक्तियों से कॉलेजों में पढ़ाई व्यवस्था मजबूत होने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलने की उम्मीद है।
जिले के सात सरकारी कॉलेजों को मिले 11 सहायक प्रोफेसरों में आठ महिला प्राध्यापक हैं। इनमें छह महिला प्रोफेसर रेवाड़ी जिले से ही संबंधित हैं।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी सूची के अनुसार आंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) के ज्ञान प्रकाश मिश्रा को राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में नियुक्ति दी गई है। बरेली निवासी अमन कुमार और महोबा (उत्तर प्रदेश) के अमन कुमार को राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में नियुक्त किया गया है।
लखनऊ की दीशा शर्मा को सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय और अल्मोड़ा (उत्तराखंड) की रेखा जोशी को राजकीय कन्या महाविद्यालय बावल में नियुक्ति मिली है।
मोनिका यादव, भारती यादव, प्रियंका, कोमल, अनीता और नीरू रेवाड़ी के विभिन्न क्षेत्रों की रहने वाली हैं जिन्हें जिले के अलग-अलग राजकीय कॉलेजों में नियुक्त किया गया है।
-----
वर्जन
नए शिक्षक मिलने से पहले से कार्यरत शिक्षकों का कार्यभार कम होगा। विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कॉलेज को हिंदी के तीन सहायक प्रोफेसर मिले हैं। इससे पहले भौतिक और रसायन शास्त्र के एक-एक शिक्षक नियुक्त हुए हैं।- डाॅ. सुषमा यादव, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय नाहड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed