{"_id":"69b9ada9ce4745666402fa84","slug":"drizzle-and-rain-are-expected-from-march-19-to-rewari-news-c-198-1-rew1001-235196-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 19 से 21 मार्च तक बूंदाबांदी व बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 19 से 21 मार्च तक बूंदाबांदी व बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में मंगलवार को सुबह से धूप रही। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में हल्की गर्मी का एहसास हुआ, वहीं रात के समय ठंड बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 मार्च तक बूंदाबांदी व बारिश के आसार हैं।
22 मार्च तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 18 मार्च की रात से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से 19 मार्च से 21 मार्च के बीच कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
इस दौरान हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा। हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, जबकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Trending Videos