सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana Board: Geometry questions in Class 12 Maths exam confuse students

हरियाणा बोर्ड : 12वीं गणित की परीक्षा में ज्यामिति के सवालों ने विद्यार्थियों को उलझाया

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 18 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Haryana Board: Geometry questions in Class 12 Maths exam confuse students
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर अनुक्रमांक मिलान करते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : rajori news
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की गणित की परीक्षा मंगलवार को जिले के 54 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसमें आठ हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि थ्री-डी ज्यामिति (ज्योमेट्री) के प्रश्न कठिन रहे जिससे वे देर तक उलझे रहे।
Trending Videos

परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक हुई जबकि परीक्षार्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से शुरू कर दिया गया था। केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई और जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सख्त इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी गश्त करते रहे और आसपास लोगों को रुकने नहीं दिया गया। केंद्रों के पास स्थित फोटोस्टेट की दुकानों को भी बंद रखा गया, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।
परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकांश विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। कई विद्यार्थियों ने प्रश्न पत्र को संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित बताया, जबकि कुछ ने इसे अपेक्षाकृत कठिन और लंबा बताया। वहीं, परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है।

---
कुछ सवाल रहे ट्रिकी
कक्षा 12वीं के छात्र अनिकेत ने बताया कि इस बार गणित का प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत कठिन रहा। हालांकि अधिकांश प्रश्न सिलेबस के भीतर और समझ में आने वाले थे लेकिन कुछ सवाल ट्रिकी थे जिनमें अधिक समय लगा। गणित विषय में इस तरह के प्रश्न सामान्य होते हैं।
------
थ्री-डी प्रश्नों में लगा ज्यादा समय
कक्षा 12वीं की छात्रा मुस्कान ने बताया कि कुल मिलाकर पेपर ठीक था और कोई भी प्रश्न सिलेबस से बाहर नहीं था। थ्री-डी ज्योमेट्री के प्रश्नों को हल करने में समय लग गया, जिससे अन्य प्रश्नों के लिए समय कम पड़ गया। उन्होंने कहा कि कुछ सवाल ट्रिकी जरूर थे, लेकिन नियमित अभ्यास करने वाले छात्रों के लिए पेपर संतुलित रहा।
-
वर्जन
हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा मंगलवार को जिले के 54 केंद्रों पर हुई। इस दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है।-रतन सिंह, बोर्ड सुपरिटेंडेंट, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed