{"_id":"69b9abf998320d36ba0be9da","slug":"punjab-and-haryana-bar-council-elections-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-235200-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल का चुनाव आज
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल का चुनाव बुधवार 18 मार्च को रेवाड़ी बार एसोसिएशन कार्यालय में होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मतदान सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा। काउंसिल के 23 पदों के लिए कुल 157 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 53 प्रत्याशी महिला हैं।
इस बार पांच महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की गई है। दो अन्य पद मनोनीत किए जाएंगे। चुनाव के लिए एडवोकेट गुरविंदर सिंह बराड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। चुनाव जिला प्रशासन की देखरेख में होगा। चुनाव बैलेट पत्र पर कराए जाएंगे। मतदान को लेकर जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
जिला बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा में कुल 25 सदस्य होते हैं जिनमें से 23 सदस्यों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। 23 पदों के चुनाव के लिए 157 प्रत्याशी मैदान में हैं और इन सभी को वरीयता के आधार पर मतदान किया जाना है। एक अधिवक्ता 25 प्रत्याशियों को वरीयता के आधार पर मतदान करेगा। इस मतदान प्रक्रिया में पूरे हरियाणा पंजाब एवं चंडीगढ़ से कुल 114758 अधिवक्ता मतदान करेंगे।
रेवाड़ी में बावल एवं रेवाड़ी के अधिवक्ताओं को मिलाकर बूथ बनाए गए हैं जिसमें 3037 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
Trending Videos