सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Drums filled with chemicals found in the open, two companies and warehouse sealed

Rewari News: खुले में केमिकल से भरे मिले ड्रम, दो कंपनी व गोदाम किए सील

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 24 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Drums filled with chemicals found in the open, two companies and warehouse sealed
सील करने की कार्रवाई करती प्रशासन की टीम। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र में खुले में संदिग्ध केमिकल से भरे ड्रम पाए गए हैं। दो गोदाम और दोनों कंपनियों को सील कर दिया है। सूचना पर टपूकड़ा तहसीलदार शैतान सिंह, रीको के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गुरदीप सिंह और चौपानकी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची व कार्रवाई की।
Trending Videos

प्रारंभिक जांच में औद्योगिक गतिविधियों में अनियमितता और संभावित पर्यावरण उल्लंघन की आशंका सामने आई है। टपूकड़ा एसडीएम लाखन सिंह गुर्जर ने बताया कि चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लॉट में बड़ी संख्या में केमिकल के ड्रम मिले थे। सूचना के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और उनकी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर इसी औद्योगिक क्षेत्र में दो गोदाम और दो कंपनियों में भी बड़ी मात्रा में केमिकल के ड्रम मिले हैं। जब तक प्रशासन मौके पर पहुंचा तब तक कंपनी मालिक और कर्मचारी वहां से फरार हो चुके थे। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड सहित रीको के अधिकारियों ने करवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed