सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Election: Congress fielded candidates, BJP is still brainstorming

चुनाव: कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी, भाजपा में अभी चल रहा मंथन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Election: Congress fielded candidates, BJP is still brainstorming
विज्ञापन
रेवाड़ी। कांग्रेस ने रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन पद के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जबकि भाजपा अब तक अपने पत्ते खोलने से बच रही है। पार्टी के भीतर मंथन का दौर जारी है।
Trending Videos

रेवाड़ी और धारूहेड़ा दोनों ही स्थानों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। लेकिन अंतिम मुहर अभी बाकी है। भाजपा में चेयरमैन पद के लिए करीब 25 और पार्षद पदों के लिए 150 से अधिक आवेदन पार्टी को मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहन विचार-विमर्श के बाद तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। रेवाड़ी में चेयरमैन का पद एससी महिला के लिए आरक्षित है, जिसके चलते दावेदारों की लंबी सूची सामने आई थी। इनमें पूर्व चेयरपर्सन विनिता पीपल, डॉ. हर्षा निबंल और उषा कांटीवाल प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इनमें से एक नाम केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पसंद का है जबकि दो नाम संगठन की ओर से आगे बढ़ाए गए हैं। अंतिम निर्णय को लेकर पार्टी नेतृत्व मंथन में जुटा है।
वहीं धारूहेड़ा में चेयरमैन पद सामान्य वर्ग के लिए है। यहां से पार्टी को 16 आवेदन प्राप्त हुए थे जबकि पार्षद पदों के लिए 65 दावेदारों ने आवेदन किया। इनमें से दो नाम प्रमुख रूप से उभरकर सामने आए हैं इनमें निवर्तमान चेयरमैन कंवर सिंह यादव और वाइस चेयरमैन सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा शामिल हैं। दोनों ही नेता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक माने जाते हैं।

भाजपा की रणनीति में हो रहे बदलाव
यह भी संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस द्वारा मजबूत उम्मीदवार उतारे जाने के बाद भाजपा की रणनीति में बदलाव हो रहे हैं।


पूरे दिन होती रही ये चर्चा
मंगलवार को पूरे दिन चर्चा चलती रही कि भाजपा अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है, मगर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हो पाई है। इसका एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस के उम्मीदवारों के बाद भाजपा ने नई रणनीति पर कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल अब देखना यह होगा कि भाजपा चेयरमैन पद के लिए किसे टिकट देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed