{"_id":"69e7c12edb77f187e809e2d4","slug":"sewer-overflow-in-ward-4-troubles-residents-councilor-says-work-worth-over-15-crore-rupees-carried-out-rewari-news-c-198-1-rew1003-237192-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वार्ड-4 में सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशान, पार्षद बोलीं- 1.5 करोड़ से अधिक के कराए कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वार्ड-4 में सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशान, पार्षद बोलीं- 1.5 करोड़ से अधिक के कराए कार्य
विज्ञापन
वार्ड में खाली प्लाट में पड़ा कूड़ा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के वार्ड नंबर-4 में बुनियादी समस्याएं आज भी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई हैं। वार्ड की सबसे बड़ी समस्या पुरानी सीवरेज लाइन है जिसे वर्षों से नहीं बदला गया। इसके कारण आए दिन सीवर ओवरफ्लो की स्थिति बन जाती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड में कचरा उठाने वाली गाड़ियां नियमित नहीं आतीं जिससे खाली प्लाटों में कूड़े के ढेर लग जाते हैं। कई-कई दिनों तक कचरा नहीं उठने से गंदगी बढ़ रही है और बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।
वार्ड में बेसहारा गोवंश का जमावड़ा भी बड़ी समस्या बना हुआ है। सड़कों और गलियों में घूमते पशुओं के कारण कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं।
वहीं निवर्तमान पार्षद ने दावा किया कि उन्होंने वार्ड में श्मशान भूमि का निर्माण, उसका सुंदरीकरण, तुर्कियावास रोड पर रिचार्ज बोरवेल, चार हैंडपंप, प्रजापति चौक पर आनंद नगर का पहचान बोर्ड और 40 से अधिक सीमेंटेड सड़कों का निर्माण कराया है। इसके अलावा डी-प्लान के तहत पूरे वार्ड में स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गई हैं जिससे रात के समय रोशनी की व्यवस्था बेहतर हुई है।
डेढ़ करोड़ से अधिक के कराए विकास कार्य
उनके कार्यकाल में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं। 50 से अधिक सड़कों का निर्माण कराया गया है और श्मशान घाट का सुंदरीकरण भी करवाया गया है। इसके अलावा हैंडपंप और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
- सरिता सैनी, निवर्तमान पार्षद
पिछले पांच वर्षों के दौरान वार्ड में कोई विकास नहीं कराया गया लेकिन अब चुनावों के मद्देनजर विकास कार्य कराए जा रहे है। सीवर ओवरफ्लो रहता है जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। बेसहारा पशुओं की समस्या के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
- ओमप्रकाश सैनी, पूर्व पार्षद
उनके वार्ड में कई स्थानों पर खाली प्लाटों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं जिनमें आए दिन बेसहारा पशु मुंह मारते रहते है। गांधी नगर की कई गलियों में घरों के सामने लोगों ने लोहे के एंगल लगा दिए है। आए दिन हादसे हो रहे है। सीवर लाइन बहुत पुरानी है जिसे अब तक बदला नहीं गया है सीवर ओवरफ्लो होते रहते हैं।
- अशोक चौधरी, वार्डवासी
सीवर ओवरफ्लो, बिजली के लटकते तार, दूषित पानी की निकासी और कचरा न उठना गंभीर समस्याएं हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा। इन समस्याओं का जल्द समाधान जरूरी है ताकि लोगों को राहत मिल सके।
- प्रेम कौशिक, वार्डवासी
वार्ड में सड़क, स्ट्रीट लाइट व पानी सहित अन्य सुविधाएं तो है लेकिन सीवर लाइन काफी पुरानी होने के कारण कभी-कभी समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है।
- भारत भूषण, वार्डवासी
वार्ड चार में सबसे बड़ी समस्या सीवर ओवरफ्लो की है। सीवर का गंदा पानी सड़कों पर फैलता है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा बेसहारा पशुओं के जमावड़े के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। कई गलियों में चलना भी दुभर हो गया है।
- रामरत्न, वार्डवासी
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X