सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Municipal Council has been turned into a den of corruption, crores of rupees have also been embezzled in the name of development: Niharika

नगर परिषद को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया, विकास के नाम पर करोड़ों रुपये भी डकारे : निहारिका

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council has been turned into a den of corruption, crores of rupees have also been embezzled in the name of development: Niharika
नेहारिका चौधरी
विज्ञापन
रेवाड़ी। कांग्रेस पार्टी की चेयरपर्सन पद की उम्मीदवार नेहारिका चौधरी ने निवर्तमान चेयरपर्सन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में नगर परिषद को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है। विकास के नाम पर करोड़ों रुपये डकार लिए गए। इतना ही नहीं उन्होंने शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के टेंडर में कमीशन का खेल चलने की बात भी कही।
Trending Videos

ये आरोप उन्होंने मंगलवार को झज्जर मार्ग स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ। शहर की जनता की गाढ़ी कमाई को दोनों हाथों से लूटने का काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी मूलभूत सुविधाओं के तरसता रहा। पानी की सप्लाई तक नियमित नहीं हो पाई और लोगों को दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है लेकिन जनता के प्रतिनिधि खूब जमकर लूट करने में जुटे रहे।
आगे उन्होंने शहर की साफ-सफाई को लेकर भी तल्ख टिप्पणी की। कहा कि जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, सार्वजनिक शौचालय शराबियों के अड्डे बन गए हैं लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।


घोषणा पत्र के 32 वादे भी नहीं किए पूरे
भाजपा को घेरते हुए कहा कि पिछले नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 32 वादे किए थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। भाजपा हर चुनाव में झूठे वादे कर जनता को गुमराह करती है लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है।
प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर भी बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई। लोगों को अपने काम के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़े लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।


डोर-टू-डोर कचरा ठेके में भी अनियमितताएं
नेहारिका चौधरी ने कहा कि शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए 29 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया लेकिन ठेकेदार एक भी शर्त पूरी नहीं कर रहा। इस पूरे मामले में 30 से 35 प्रतिशत तक कमीशन का खेल चल रहा है जिससे जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed