सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Electric stoves become a source of support amid LPG shortagesElectric stoves become a source of support amid LPG shortages

Rewari News: एलपीजी किल्लत के बीच बिजली का चूल्हा बना सहारा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Electric stoves become a source of support amid LPG shortagesElectric stoves become a source of support amid LPG shortages
बावल मार्ग पर बिजली का चूल्हा खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में एलपीजी गैस की किल्लत का असर अब आम लोगों की रसोई पर साफ नजर आने लगा है। गैस सिलिंडर की देरी से डिलीवरी और कई बार बिना बुकिंग के डिलीवरी दिखने जैसी शिकायतों के बीच उपभोक्ता परेशान हैं। ऐसे में लोगों ने विकल्प के तौर पर बिजली के चूल्हों (इलेक्ट्रिक स्टोव) की ओर रुख करना शुरू कर दिया है।
Trending Videos

शहर के इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में इन दिनों इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि पहले जहां इन चूल्हों की बिक्री सीमित थी, वहीं अब हर दिन ग्राहक इन्हें खरीदने पहुंच रहे हैं। खासकर मध्यम वर्गीय परिवार और किराए पर रहने वाले लोग इस विकल्प को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावल रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी रोहित यादव ने बताया कि पिछले एक महीने में इलेक्ट्रिक चूल्हों की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई है। पहले दिनभर 1 से 2 ही बिक पाते थे, अब 10 से 12 की बिक्री हो रही है। ग्राहक सिंगल बर्नर और इंडक्शन चूल्हों की ज्यादा मांग कर रहे हैं क्योंकि ये किफायती होने के साथ-साथ इस्तेमाल में भी आसान हैं।
दुकानदार जयदीप का कहना है कि गैस सिलिंडर समय पर नहीं मिलने के कारण लोग बड़ी संख्या में बिजली के चूल्हे खरीद रहे हैं। मांग बढ़ने के चलते इनके दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जो चूल्हा पहले 1500 रुपये तक बिकता था, वह अब 2 हजार रुपये के पार पहुंच गया है।
-------------
सिंगल से डबल बर्नर तक के दाम इस प्रकार
प्रकार--पहले के दाम--मौजूदा दाम
सिंगल बर्नर इलेक्ट्रिक स्टोव--1,500--2,000
डबल बर्नर इलेक्ट्रिक स्टोव--2,500--3,000
सिंगल बर्नर इंडक्शन चूल्हा--2,000--2,700
पोर्टेबल इंडक्शन स्टोव--2500--3800
इनबिल्ट इंडक्शन चूल्हा--4,000--6,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed